• Director’s Message

Director’s Message

माँ शान्ति देवी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन अपने आदर्श एवं नैतिक मूल्यों की रक्षा एवं प्रसार के लिए कृत संकल्प है | इंस्टिट्यूशन अपने वाक्य ” नास्ति ज्ञानात्परं सुखम ” अर्थात ज्ञान से परे सुख नहीं है, के प्रतिपालन हेतु वचनबद्ध, समरसता एवं एकरूपता को स्थापित करने की अपनी परम्परा है | हमारा सतत एवं भागीरथ, प्रयास है कि हम संस्था के अपने सुव्यवस्थित मूल्यों के अनुकूल आप को अपने लक्ष्य तक पहुँचा सके एवं संस्कारयुक्त व्यक्तित्व बना सकें, जिससे राष्ट्र की उत्तरोत्तर प्रगति में आप एक महत्वपूर्ण प्रकाश-स्तम्भ बनकर अन्य लोगो का भी मार्ग प्रशस्त कर सके |

आप का मनोबल एवं नैतिक स्तर पर्वत से भी गुरुतर, समुद्र से भी गहरा और आकाश से भी ऊँची होना चाहिए, जिससे कोई भी शक्ति आप की प्रगति को अवरूध न कर सकें |

मेरी शुभकामनाएँ आप के साथ है |

सधन्यवाद
रवि प्रकाश त्रिपाठी
प्रबन्धक
माँ शान्ति देवी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन